बदायूं की सैदपुर CHC पर स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन; 3 माह से वेतन न मिलने पर जताया विरोध

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। तीन माह से वेतन न मिलने पर उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। वहीं विरोध प्रदर्शन कर चेतावनी दी गई कि अगर वेतन नहीं मिला तो 21 मई को पूरे प्रदेश में कार्य का बहिष्कार होगा। जिससे स्वास्थ्य विभाग के साथ मरीजों को परेशान होना पड़ सकता है।
मंगलवार को कस्बा सैदपुर की सीएचसी पर तैनात एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आह्वान पर काली पट्टी बांध कर कार्य किया। वहीं दोपहर बाद संविदा कर्मचारी एकत्र हुए और विरोध जताते हुए समान कार्य समान वेतन की मांग उठाई गई। कर्मचारियों का कहना है कि तीन माह होने को आए लेकिन अभी तक वेतन नहीं मिला है। जिससे परिवार चलाने में दिक्कत आ रही है। 20 मई तक काली पट्टी बांधकर कार्य किया जायेगा। वहीं 21 तारीख को प्रदेशभर में काली पट्टी बांधकर कार्य बहिष्कार किया जायेगा।
इस मौके पर डॉक्टर इमरान मिर्ज़ा, डॉक्टर राजीव, नेहा, बीसीपीएम रूप किशोर, बीपीएम नवेद अहमद, मरियम खांन, मु कैफ, मधुलिका, सृजन, स्वेता सवलोक, अतुल मिश्रा, जेबा कमाल, नूर सबा सहित दर्जनों संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *