बदायूॅं जनमत। राजकीय मेडिकल कालेज में विश्व एनाटमी दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेडिकल छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर मानव शरीर रचना के महत्व को रेखांकित किया और चिकित्सा क्षेत्र में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रधानाचार्य डॉ अरूण कुमार ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा,“एनाटमी चिकित्सा शिक्षा की नींव है। एक कुशल चिकित्सक बनने के लिए इसकी गहराई से समझ आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजनों से छात्रों मेें विषय के प्रति रूचि और समझ दोनों बढ़ती है।”
विश्व एनाटमी दिवस के अवसर पर एनाटमी विभाग द्वारा एनाटोमिकल रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें एमबीबीएस बैच 2025 के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और मनाव शरीर के विभिन्न अंगों को रंगोली के द्वारा बढ़े ही स्वच्छ एवं मनमोहक रूप से रेखांकित किया। एनाटोमिकल रंगोली प्रतियोगिता के जज डॉ अरूण कुमार प्रधानाचार्य, डॉ नेहा सिंह उप-प्रधानाचार्य, डॉ सुचेता यादव विभागाध्यक्ष पैथोलॉजी विभाग, डॉ पारूल सक्सेना, सहायक आचार्य, एनाटमी विभाग रहे।
एनाटोमिकल रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अर्पिता, अनुराधा, लोकेश, द्वितीय स्थान पर इमान, चित्रा, अशिंका, द्वितीय स्थान पर तनु, श्रुति, गुंजित, तृतीय स्थान पर कृष्णेश, कृष्णा गुप्ता, आदित्य वर्मा रहे। विश्व एनाटमी दिवस पर एनाटोमिकल रंगोली प्रतियोगिता में जजों द्वारा जो भी सवाल पुछे गये छात्र-छात्राओं ने बढ़े ही उत्कष्ट जवाब दिये।
विश्व एनाटमी दिवस पर एनाटोमिकल रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन डॉ मुकत्याज हुसैन, विभागाध्यक्ष एनाटमी विभाग द्वारा कराया गया, जिसमें डॉ एसके मिश्रा, डॉ अर्जित गंगवार, डॉ पारूल सक्सेना, डॉ फैज, डॉ मेगनाथ, डॉ मंयक गर्ग, प्रमोद बेदी, रूबी गुप्ता, पुष्पेंद्र पाल, टिंकु कश्यप एवं अशोक कुमार आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में डॉ वेकंटनारायण, डॉ मनीष कुमार, डॉ श्रवण कुमार भार्गव, डॉ लालेंद्र यादव, डॉ नितेश पति तिवारी आदि उपस्थित रहे।

