खेत की रोपाई करते समय कंटीले तारों में उतरा करंट, चपेट में आने से युवक की मौत

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। खेत की रोपाई के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक रविवार रात को खेत की रोपाई करने घर से गया था। सोमवार सुबह तक घर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। परिजनों को उसका शव खेत में ही मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।
उघैती थाना क्षेत्र के गांव दम्मीनगर के रहने वाले 28 वर्षीय राजीव अपने खेत पर मक्का की रोपाई के काम से गए थे। रात भर घर नहीं लौटकर आए। सोमवार सुबह जब वह घर नहीं आए तो परिजन उनकी तलाश में खेतों पर पहुंचे। इस दौरान राजीव का शव खेत की घेराबंदी में लगे कंटीले तारों के पास पड़ा मिला।
परिजनों ने बताया कि कंटीले तारों में विद्युत करंट आने के कारण राजीव उसकी चपेट में आ गए थे। करंट लगने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर ग्रामीण खेत पर एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजीव के एक छोटा बेटा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *