शेखूपुर विधानसभा के भमुईया, भदसिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी में आबिद रज़ा का दौरा

राजनीति

बदायूँ जनमत। सपा के राष्ट्रीय सचिव एव पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र के भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र से अब तक जो भी जनप्रतिनिधि चुने गए उन्होंने कभी भी वोट के साथ इंसाफ नहीं किया। इसीलिये आज तक शेखूपुर विधानसभा क्षेत्र विकास के मामले में सबसे ज्यादा पिछड़ा हुआ है।
शेखूपुर विधान सभा की जनता ने एक राय होकर पूर्वमंत्री आबिद रज़ा से शेखूपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह किया।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का शेखूपुर विधानसभा के ग्राम भमुईया, भदासिया, बड़ी गौरामई, उरोलिया, ईकरी में पहुंचने पर युवाओं ने बाइकों पर सवार होकर ढोल नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री आबिद रज़ा का भव्य स्वागत किया और महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा के ऊपर फूलों की बारिश की। विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा हम जानते है कि आपके साथ राजनैतिक नाइंसाफी हुई। आपके वोट के साथ इंसाफ नहीं हुआ। क्षेत्र मे जितना विकास होना चाहिए था उसका 5 प्रतिशत भी विकास नहीं हुआ। आपके क्षेत्र मे कोई सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं इससे ज्यादा अफ़सोस की बात और क्या हो सकती, जब आपके बच्चे पढ़ ही नहीं पाएंगे तब तक उनका भविष्य कैसे बेहतर हो सकता है। आप लोगों को केवल वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया गया, केवल चुनाव मे अच्छी अच्छी बातें की गई,विकास के सपने दिखाए गए। चुनाव के बाद आपके क्षेत्र मे विकास तो दूर की बात आपको पहचाना तक नहीं जाता है। विधानसभा के चुनाव में आपका दिया हुआ वोट कामयाब भी हुआ और आप चुनाव भी जीते फिर भी आप लोग मायूस क्यूँ दिखते है, इसका मतलब यह है कि सियासी मुख़ालिक आपकी मुखालफत पूरी शिद्दत से करता है और आप जिसे अपना सियासी दोस्त समझकर कामयाब करते हो वह दोस्ती नहीं निभाता, इसीलिए आपको डबल नुकसान होता है।
उन्होंने कहा वर्ष 2027 में मौजूदा सरकार को हटाने के लिए सेक्युलर हिन्दू व मुसलमानों व दलित भाइयों को सियासी एक साथ होना होगा। पीडीए को मजबूत करना होगा। तभी हम अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बना सकेंगे।
पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा अगर अल्लाह ने मुझे आपके क्षेत्र से खिदमत का मौका दिया तो मैं इस क्षेत्र में विकास की गंगा बहाऊंगा, बिना भेदभाव सभी इलाकों में समान विकास होगा, आपके क्षेत्र में आपको बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी, छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा, आपके क्षेत्र में पक्की सड़के होगी, हर चेहरे पर खुशहाली का प्रयास होगा।
इस मौके पर अवधेश यादव, सुनील यादव, ब्रह्मपाल यादव, अशोक यादव, सोनू यादव, विकास यादव, भूप सिंह यादव, राजिक खान, सद्दाम, अंसार, अमित गुप्ता, अब्दुल हन्नान खान, अकरम, दिलदार, राशिद अली खान, रियाज़ुल, पप्पू भाई, उवैस, अहमद रज़ा, मुख्तियार, बबलू, यासीन, शेर मोहम्मद, अनीस, नुसरत, अबरार, अरशद हसन, बाबू हुसैन, मुशर्रफ नवाजिश, आमिर, आसिफ आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *