कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्र छात्राओं द्वारा विश्व कुष्ठ रोग विरोधी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

स्वास्थ्य

बदायूॅं जनमत‌। कॉलेज ऑफ नर्सिंग, राजकीय मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व कुष्ठ रोग विरोधी दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अस्पताल के ओपीडी प्रांगण में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करना एवं इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना रहा। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां सरल एवं प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कीं।
इस अवसर पर कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. श्रीनिवासन जी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य नर्सिंग विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। कार्यक्रम में कॉलेज ऑफ नर्सिंग के समस्त नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने ओपीडी में आए मरीजों एवं उनके तीमारदारों को विश्व कुष्ठ रोग विरोधी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी तथा इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया। जागरूकता कार्यक्रम की आयोजनकर्ता कॉलेज ऑफ नर्सिंग की नर्सिंग ट्यूटर सुनीता सिंह रहीं।

जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते हुए नर्सिंग के छात्र छात्राएं : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *