बदायूं में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पिता को लेने जा रहा था युवक

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। अलापुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव नैथू निवासी जुल्फिकार के रूप में हुई है।
जुल्फिकार अपने पिता बदन शेर को लेने बाइक से इस्लामगंज जा रहा था। जखेली मोड़ के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल जुल्फिकार को थाना अध्यक्ष ने अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अलापुर की मौजूदगी में की गई तलाशी में मृतक की जेब से 10,900 रुपए मिले। यह राशि मौके पर मौजूद पीआरबी के सिपाही को सौंप दी गई। थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। घटना की खबर सुनते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *