बदायूं में स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी, युवक ने निर्माणाधीन मकान में खींचा

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। बुधवार सुबह स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा से बुलेट बाइक सवार युवक ने छेड़खानी की। युवक ने काफी दूर तक पीछा करते हुए छात्रा पर मोबाइल नंबर देने का दबाव बनाया। छात्रा ने मोबाइल नंबर नहीं दिया तो आरोपी ने उसे निर्माणाधीन मकान के पास खींचने की कोशिश की। छात्रा का शोर सुनकर पहुंचे राहगीरों को देखकर आरोपी बुलेट मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र का है। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी की बुलेट के नंबर से छानबीन कर जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से छात्रा दहशत में है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। एसआई पूजा तोमर ने बुलेट कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ी करा दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *