बरेली जनमत। आला हजरत इमाम अहमद रजा खां फाजिले बरेलवी का तीन दिवसीय 108वें उर्स-ए-रज़वी का आगाज़ कल से शुरू हो जाएगा। उर्स की सभी रस्में काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मुहम्मद असजद रज़ा खा क़ादरी (असजद मियां) की सरपरस्ती और जमात रज़ा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उर्स प्रभारी सलमान मियां की सदारत व जमात रज़ा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां की निगरानी में होंगी। उर्स की सभी तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी है। देश-विदेश से जायरीनों की आमद होना शुरू हो चुकी है।
जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रज़ा-ए-मुस्ताफा की ओर से 108वें उर्स-ए-आला हजरत में देश-विदेश से आने वाले लाखों जायरीनों की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाईन नंबर जारी किया गया है। उर्स के दौरान जायरीनों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए ये हेल्पलाइन शुरू की गई है। अगर किसी जायरीन को रास्ता, लंगर, ठहरने, स्वास्थ्य, गुमशुदा सामान या व्यक्ति को ढूंढने में मदद, दरगाह तक पहुंचने का रास्ता के अलावा बरेली प्रशासन, नगर निगम, विद्युत विभाग, ट्रैफिक तो वे इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। तीन दिन यानी 6, 7 और 8 अगस्त तक और 24 घंटे मदद मिलेगी। संगठन की ओर से उर्स कोर कमेटी के पदाधिकारीयों के हेल्पलाईन नंबर जारी किए है। इसके अलावा व्हाट्सएप के माध्यम से भी लोकेशन और मदद भेजी जा सकेगी। जायरीनों से अपील है कि वे इस नंबरों को सेव कर लें और जरूरतमंदों तक भी पहुंचाएं और इस नंबरों को अपने ग्रुप में शेयर करें। उर्स कोर कमेटी के पदाधिकारी 24 घंटे लाखों जायरीनों की मदद के साथ बरेली प्रशासन के भी सहयोग में रहेंगे।
इन नंबरों पर करें राब्ता…
डॉक्टर मेंहदी हसन- 9412329600
हाफिज इकराम रज़ा- 9756609282
शमीम अहमद- 9219511642
समरान खान- 9259893175
कौसर अली- 9997625251
यासीन खान- 8279608922
मोईन खां- 9897382059
अब्दुल्लाह रज़ा- 8791845195
कल का कार्यक्रम…
जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया 06 अगस्त बरोज़ बृहस्पतिवार (जुमेरात) को दरगाह ताजुश्शरिया पर बाद नमाज़े फजर कुरआन खव़ानी होगी। इसके बाद नातों मनकबत व हुजूर ताजुश्शरिया के वालिद मुफ़स्सिरे आज़म हिंद (जिलानी मियां) का सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर कुल शरीफ़ होगा। रात को बाद नमाज़े ईशा नातों मनकबत व उलमा-ए-किराम की तकरीर होगी। इसके बाद सरकार आला हज़रत के बड़े साहबजादे हुज्जतुल इस्लाम (हामिद मियां) का 10 बजकर 35 मिनट पर कुल शरीफ़ होगा।
उर्स की व्यवस्थाओं में समरान खान, हाफिज इकराम रज़ा, डॉक्टर मेंहदी हसन, मोईन खान, शमीम अहमद, यासीन खान, कौसर अली, अब्दुल्लाह रज़ा खां, दानिश रजा, बख्तियार खां, मौलाना निज़ामउद्दीन, मौलाना इंतज़ार अहमद, मोईन अख्तर, गुलाम हुसैन, रेहान रज़ा, आतिफ मिर्जा, रहबर खान, अली रजा, सैफ रज़ा कादरी, नावेद आलम, शाईबउद्दीन रज़वी आदि लोग देखरेख में लगे हुए है।


