कादरचौक में दो बाइकें भिड़ीं; एक युवक की मौत, दूसरे हादसे में 17 घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। थाना कादरचौक क्षेत्रांतर्गत रमजानपुर असरासी सड़क पर रविवार रात दो बाइकें आपस में भिड़ गईं। दुर्घटना में शाने अली (25 वर्ष) निवासी फिरोजपुर थाना दातागंज की जिला अस्पताल में मौत हो गई। वह अपने बहनोई के यहां आया था। इस हादसे में दूसरी बाइक पर सवार रहे ब्रजेश पुत्र रमेश निवासी कलुआनगला थाना कादरचौक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया यह दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

कासगंज में हुए हादसे में 17 घायल…

कासगंज क्षेत्र में पिकअप और छोटा हाथी की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कुल 17 लोग घायल हुए हैं। घायलों में ओमपाल, रामबरन, देवकुमारी, भूदेवी, सुशीला, प्रेमादेवी सभी मंगथरा, कासगंज) और चालक संजय दौसा, राजस्थान शामिल हैं। इन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। शेष दस घायलों का इलाज सीएचसी कादरचौक में किया गया।

काल्पनिक चित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *