बदायूॅं जनमत। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त पत्र के क्रम में गुमशुदा बालक अर्पित विश्वकर्मा की तलाश में जनसहयोग अपेक्षित है।
उन्होंने बताया कि अर्पित विश्वकर्मा (11 वर्ष) पुत्र महेश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम पटपरा, थाना कमरजी, जनपद सीधी (मध्य प्रदेश), दिनांक 20 मई से लापता है। इस संबंध में थाना कमरजी, जनपद सीधी में मामला पंजीकृत है। स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जाने के बावजूद अब तक बालक का पता नहीं चल सका है।
उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी राज्यों के विधिक सेवा प्राधिकरणों से गुमशुदा बालक की खोज में सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया है। यदि किसी व्यक्ति को इस बालक के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय, अथवा पुलिस थाने में सूचित करें, जिससे आवश्यक विधिक एवं पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि गुमशुदा बालक की तलाश में सहयोग करें तथा कोई भी महत्वपूर्ण सूचना मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों को अवगत कराएं।

