बदायूं में ई-रिक्शा चालक को मारी गोली, गंभीर अवस्था में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती

अपराध

बदायूॅं जनमत‌। मंगलवार सुबह हमलावर ने एक ई-रिक्शा चालक को तमंचे से गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर किया गया है।
बिल्सी थाना क्षेत्र के मोहल्ला नंबर छह निवासी धर्मवीर ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। धर्मवीर के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब पांच बजे वह टीएचआर कंपनी से नेमवती और प्रेमवती को उनके घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में दिधौनी गांव के आगे ट्यूबवेल की कोठरी के पास एक व्यक्ति ने उनका ई-रिक्शा रुकवा लिया। इसके बाद आरोपी उनसे हाथापाई करने लगा। विरोध करने पर उसने तमंचे से गोली चला दी, जो धर्मवीर के पेट में दाहिनी तरफ लगी।
गोली लगते ही चालक लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसने एंबुलेंस से सीएचसी बिल्सी पहुंचकर उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज बदायूं रेफर कर दिया गया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

घटनास्थल पर मौजूद पुलिस फोर्स : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *