बदायूॅं जनमत। विश्व प्रसिद्ध सूफी हजरत निजामुद्दीन औलिया महबूबे इलाही के वालिद मोहतरम हजरत सैयद अहमद बुखारी रहमतुल्लाहि अलैहि (दरगाह सागर ताल) के 810वां सालाना उर्स चल रहा है। दरगाह पर हजारों ज़ायरीनों ने पहुंचकर गुलपोशी और चादरपोशी की। वहीं इस मौके पर
कांग्रेस के पीसीसी सदस्य व जिला उपाध्यक्ष चौधरी वफाती मियां के साथ अल्पसंख्यक विभाग के वर्तमान जिला अध्यक्ष हाजी नुसरत अली के संयुक्त नेतृत्व में दरगाह पर चादरपेश कर गुलपोशी की गई।
इस मौके पर पीरजादा डॉक्टर सैय्यद दय्यान निजामी ने मुल्क में अमन चैन, भाईचारा, खुशहाली, तरक्की और देश में कांग्रेस सरकार बनने की दुआ की। यहां बताते चलें कि यहां हर साल बकरीद की 1 तारीख से 7 तारीख तक उर्स की रस्म अदा की जाती है। यहां देश के कोने-कोने से जायरीन आते हैं और अपनी मन्नते पूरी होने पर यहां हाजिरी देते हैं।
हाजिरी देने वालों में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहम्मद जाहिद, वार्ड मेंबर रफीउद्दीन उर्फ छोटा, जिला सचिव नाजिम उद्दीन, हाजी ताहिर उद्दीन, युवा कांग्रेस के नेता बाबू चौधरी, अंसार हुसैन सहित कई कांग्रेस जन मौजूद रहे।


