पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा को दिया सुझाव, हीटवेव के चलते खरीदें फोगर मशीन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा फात्मा रज़ा को पत्र लिखकर भीषण गर्मी व हीटवेव के दृष्टिगत फोगर मशीन खरीदने का किया अनुरोध किया है।
पूर्व मंत्री ने पत्र में कहा है कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गर्मी का मौसम आ गया हैं, लेकिन इस वर्ष पिछले वर्षों के मुकाबले गर्मी व हीटवेव का प्रभाव ज्यादा है। प्रदेश सरकार ने 25 मई से 4 जून तक “नौतपा” घोषित किया है। इसलिए हम चाहते हैं कि शहरवासियों को गर्मी व हीटवेव से राहत के लिए आप आधुनिक “फोगर” जिसमें शहर की सड़को पर ऑटोमैटिक छिड़काव व हवा में फुहार फेंकने की सुविधा हो। जनहित में पालिका के माध्यम से नियमानुसार खरीद लें ताकि शहरवासियों को गर्मी व हीटवेव से कुछ राहत मिल सके।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री आबिद रज़ा : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *