बरेली जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को रोक; माता प्रसाद पांडेय के घर के बाहर पुलिस तैनात, बर्क हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश

यूपी जनमत। यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद पांडेय के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को बरेली जाने वाला था, लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। लखनऊ में माता प्रसाद पांडेय के आवास के बाहर पुलिस तैनात की गई है।
एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, माता प्रसाद पांडेय ने कहा, ‘हमें जाने से रोका जा रहा है। यह कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं था।पुलिस ने खुद ही कानून व्यवस्था की स्थिति को बर्बाद कर दिया है, वे पक्षपाती हो गए हैं। अगर दो समुदाय आपस में भिड़ गए होते, तो मैं मान लेता कि कोई गंभीर घटना हुई होती। जब हमने पुलिस से पूछा, तो वे कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे थे।’
उधर, संभल में सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर के बाहर नखासा व रायसत्ती दो थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस सांसद के घर के बाहर मौजूद है। सपा सांसद को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
बता दें कि 26 सितंबर को बरेली में उपद्रव हुआ था। आई लव मोहम्मद मामले को लेकर बवाल हो गया था। पुलिस ने जमी भीड़ पर लाठीचार्ज भी किया था। हिंसा में मौलाना तौकीर रजा का नाम सामने आया तो वह गिरफ्तार हुआ। उसके करीबियों पर भी कार्रवाई जारी है। पुलिस इस मामले में लगातार एक्शन ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *