जिला महिला अस्पताल की पानी की टंकी पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। जिला महिला अस्पताल में सोमवार की शाम उस समय खलबली मच गई, जब एक महिला अस्पताल परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को टंकी पर चढ़ा देखकर लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।
पुलिस और अस्पताल स्टाफ लगातार महिला से बातचीत करने का प्रयास करता रहा। उसे नीचे उतरने के लिए कहा। महिला से बातचीत के दौरान उसके टंकी पर चढ़ने के कारणों का पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है। फिलहाल पुलिस और अस्पताल कर्मी महिला को सुरक्षित नीचे उतारने में जुटे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने लोगों को मौके से दूर रहने की हिदायत दी, ताकि महिला को समझाने के प्रयास में किसी तरह की बाधा न आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *