बदायूं सांसद प्रतिनिधि अनिल और छात्रसभा जिलाध्यक्ष जाहिद ने हरी झंडी दिखाकर किया साइकिल यात्रा का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए सांसद आदित्य यादव के आवास से मुलायम सिंह यादव की पुण्य तिथि पर पीडीए जनजागरण साइकिल यात्रा की शुरुआत सांसद प्रतिनिधि अनिल गोस्वामी और ज़ाहिद गाज़ी एडवोकेट जिला अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। साइकिल यात्रा करने वालो में जनपद की तहसील बिसौली के गांव पाठकपुर निवासी लव यादव और तहसील बिसौली के गांव सिरतोला के निवासी रोहित यादव, अभिषेक यादव, उपेंद्र यादव, अनुज यादव, गजराज यादव आदि शामिल रहे।
लव यादव ने बताया कि उनकी यह यात्रा बदायूं से कासगंज, हाथरस, आगरा, फतेहाबाद, बाह के रास्ते सैफई पहुंचेगी। यात्रा का समापन नेता जी मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल पर होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव ने जो सैनिकों के परिवार वा खिलाड़ियों के परिवार, किसानों, गरीबों के लिए कार्य किए वो शब्दो में बयां करना मुश्किल है। नेता जी की इसी विचार धारा को जन जन तक पहुंचाने के लिए ये यात्रा कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *