ARTO ने खनन माफिया, एक कथित पत्रकार के खिलाफ कराई गई FIR; दो वाहन सीज, 1.41 लाख का जुर्माना

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शासन के निर्देशानुसार थाना फैजगंज बेहटा के अन्तर्गत आसफपुर क्षेत्र में अवैध खनन वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रामपुर सीमा के नजदीक ग्राम आसफपुर में तीन ट्रेलर जिसमें अवैध रूप से क्षमता से अधिक खनन भरा हुआ था, उनको मार्ग पर चलते हुए रोका गया, जिसमें से एक ट्रेलर जिस पर पंजीयन संख्या प्रदर्शित नहीं था चालक तीव्र गति से भागा ले गया। शेष अन्य दो वाहनों को तीव्र मोड़ पर गाड़ी दौड़ाकर रोक लिया गया, चालक से बिल्टी एवं धर्मकॉटे की पर्ची एवं ड्राईविंग लाईसेंस एवं अन्य प्रपत्र मांगने पर नहीं दिखाया गया। प्रवर्तन पर्यवेक्षक एवं अन्य प्रवर्तन सिपाही को दोनों वाहनों में बैठाकर आसफपुर चौकी लाने लगे, उसी समय कुछ खनन माफिया जिन्होंने अपनी गाड़ी नंबर प्लेट ढकी हुयी थी, वह पकड़े हुए वाहनों के पास आ गये। ARTO द्वारा अपने आप को असुरक्षित महसूस करते हुए पुलिस सहायता के लिए डायल 112 पर फोन किया गया, वाहन आसफपुर चौकी पर पहुंचने पर डायल 112 के कर्मी भी मौके पर पहुंच गये, जिसके क्रम में वाहन संख्या-HR58E8611 (Tralor) एवं RJ09GD8491 (Tralor) को क्षमता से अधिक खनन ढोने (ओवरलोड) के अभियोग में धर्मकोंटे की पर्ची के अनुसार चालान दर्ज करते हुए चौकी आसफपुर थाना फैजगंज बेहटा में सीज किया गया। वाहन स्वामी शिव कुमार पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम कनौरा बाजपुर, उधमसिंह नगर, उत्तराखण्ड व अंकुर कुमार पुत्र छयीपाल सिंह निवासी मिलक पंडित नगला, थाना कटघर जनपद मुरादाबाद एवं अनुज पाठक पुत्र स्व० दीपक पाठक निवासी आसफपुर नाम का व्यक्ति जो अपने आपको पत्रकार बताता है, संज्ञानित है कि वह किसी भी समाचार पत्र का पत्रकार नहीं है, एवं एक अन्य व्यक्ति जिसके द्वारा प्रवर्तन कार्यवाही के दौरान पत्रकारिता का हवाला देते हुए धमकाकर वाहनों को छोड़ने का दबाव बनाया गया, ऐसा न करने पर झूठी शिकायत शोसल मीडिया पर बिना किसी साक्ष्य के प्रसारित करने को कहा गया।
दोनों वाहनों पर ARTO द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए वाहन संख्या-HR58E8611(ट्रेलर) पर रू.-1.22 लाख एवं वाहन संख्या-RJ09GD8491 (Tralor) पर 1.41 लाख का जुर्माना लगाया गया। कार्यवाही से उग्र होकर अंकुर कुमार पुत्र छयीपाल सिंह निवासी मिलक पंडित नगला, थाना कटघर जनपद मुरादाबाद, शोर शराबा करने लगा एवं लोकल व्यक्तियों को इकट्ठा करने लगा साथ ही धमकाया गया कि इस बार तो आपने धोखे से चकमा देकर गाड़ी पकड़ ली, लेकिन दोबारा ऐसा किया तो वाहन ऊपर चढ़ाकर भाग जाऐंगे, रोड पर हड्डी भी नहीं मिलेगी। उनके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवक के साथ अभद्रता करने एवं सरकारी अधिकारी कर्मचारी को मारने की धमकी देने पर एआरटीओ द्वारा थाना फैजगंज बेहटा में FIR दर्ज कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *