बदायूॅं जनमत। जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों के दृष्टिगत उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति रूप से आपूर्ति कराये जाने एवं पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के स्टॉक की उपलब्धता बनाये रखने के उद्देश्य से जनपद में स्थित विभिन्न गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों की जिला आपूर्ति अधिकारी द्वारा एवं आपूर्ति निरीक्षकों द्वारा निरंन्तर जांच की जा रही है। वर्तमान में जनपद में घरेलू गैस सिलेण्डरों एवं डीजल-पेट्रोल की कोई कमी नहीं है।
विभिन्न गैस एजेंसियों पर कुल 19711 घरेलू गैस सिलेण्डरों का स्टॉक उपलब्ध है। वहीं पेट्रोल पंपों पर 1507 किली पेट्रोल एवं 1978 किली डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। पेट्रोल पंप धारकों द्वारा पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्राप्त करने हेतु तेल कंपनी में निरन्तर इण्डेन्ट लगाये जा रहे है जिसकी सापेक्षता उन्हें तेल कंपनी से उनकी मांग के अनुसार डीजल एवं पेट्रोल की प्राप्ति हो रही है। इस प्रकार गैस एजेंसियों पर घरेलू गैस सिलेण्डरों एवं पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
घरेलू गैस उपभोक्ता अपने गैस कनेक्शन पर डिजिटल रूप से गैस बुक कर सिलेण्डर प्राप्त कर सकता है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक अपने गैस कनेक्शन की केवाईसी नहीं करायी गई है, वह तत्काल संबंधित तेल कंपनी के मोबाईल एप अथवा संबंधित गैस एजेन्सी पर संपर्क स्थापित कर ई-केवाईसी करा लें। समस्त गैस एजेंसियों पर केवाईसी/ऑनलाईन बुकिंग को हेल्प डेस्क खुलवाये गये हैं। समस्त उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि कृपया उपरोक्त अनुसार अवगत होने का कष्ट करें।

