बदायूॅं जनमत। ज़ेनिथ सोसायटी ककराला ने हाल ही में पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए जुटाई गई सहायता राशि स्वयं जाकर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी को सौंपी।
यह सहायता समाज के विभिन्न वर्गों से घर-घर जाकर अनाज और वस्त्रों के साथ एकत्र की गई थी। ज़ेनिथ सोसायटी के सक्रिय सदस्य मोहम्मद कैफ़, आलम ज़ेब, अतीक, यूनिस सक़लैनी, मुसन्निफ, अमन यासीन, अदनान, अनीस, अनस आदि सहयोगियों ने इस मुहिम को अपने संसाधनों और श्रम से चलाया।
राशि सौंपते समय ज़ेनिथ सोसायटी ने इसे केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि ककराला से पंजाब तक एकता और इंसानियत का पैग़ाम बताया। मोहम्मद कैफ ने कहा कि हमारा मक़सद किसी एक जगह राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि पूरे समाज में यह संदेश फैलाना है कि दुख की घड़ी में सीमाएं नहीं होतीं। शाही इमाम साहब ने ककराला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह सहयोग न सिर्फ़ राहत देगा बल्कि एकता और भाईचारे को भी मज़बूती देगा।

