बदायूं में भीषण हादसा; एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो सवार दो युवकों की मौत, महिला समेत 4 घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब छह बजे बदायूं-मुरादाबाद हाईवे पर दादी की रसोई रेस्टोरेंट के पास हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वजीरगंज की ओर जा रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बदायूं की ओर आ रहे टेंपो को सामने से टक्कर मार दी। एंबुलेंस की टक्कर से टेंपो में सवार चार लोग घायल भी हुए हैं। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर घायलों का जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया।
गांव दहेमी के पास हादसे में टेंपो में चालक संजीव कुमार सहित छह लोग सवार थे। टेंपो में पोस्टमॉर्टम हाउस पर तैनात होमगार्ड रामकुमार, एक अज्ञात युवक और बहेड़ी का एक परिवार सवार था। टेंपो में सवार बरेली के बहेड़ी निवासी अफसाना अपने मायके वजीरगंज एक समारोह में शामिल होने अपने देवर यूनुस (19 वर्ष), ननद सबीना और बेटे अबान के साथ दो दिन पहले आई थी। मंगलवार सुबह वह टेंपो में सवार होकर रेलवे स्टेशन आ रही थी।
अफसाना और सबीना की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि अफसाना के पांच माह की गर्भवती होने के कारण उनको बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। चालक संजीव कुमार के परिजन बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर गए। इधर, होमगार्ड रामकुमार का जिला अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

घटनास्थल पर पड़ा छतिग्रस्त एम्बुलेंस और ऑटो : जनमत एक्सप्रेस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *