बदायूॅं जनमत। चीनी की जमाखोरी के खिलाफ सरकार के सख्त निर्देश के बाद जिले में थोक व बड़े व्यापारियों की दुकानों पर छापामारी गई। जिसके चलते विपणन निरीक्षक टिंकू दास, विपणन निरीक्षक शिवा कान्त तिवारी एवं पूर्ति निरीक्षक योगेन्द्र पाल की संयुक्त टीम ने शहर के मैसर्स मुन्ना लाल उमेश चन्द्र ट्रेडर्स सर्राफा बाजार, मैसर्स आरएस इण्टरप्राईजेज गोपी चौक, मै कार्तिकेय इण्टरप्राईजेज, गोपी चौक, मैसर्स प्रेमशंकर कृष्ण मुरारी, गोपी चौक, मैसर्स मोहन बाबू जी ट्रेडर्स, नगर पालिका गेट के सामने आदि थोक व्यापारियों के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
इन थोक व्यापारियों के यहां कुल 2175 कुंतल चीनी का स्टॉक उपलब्ध पाया गया। थोक व्यापारियों द्वारा अवगत कराया गया कि उनके द्वारा विभिन्न चीनी मीलों से मांग के अनुरूप चीनी खरीदी गई है। उनकी फर्म में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इस प्रकार जनपद में चीनी की उपलब्धता की कोई कमी नहीं है।


