स्कूलों में गंदगी को लेकर DPRO से मिला उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सरकारी विद्यालयों की लड़खड़ाती सफाई व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने डीएम समेत जिले के आला अधिकारियों से मिलकर अवगत कराया।
आज सोमवार को संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम अवनीश राय से भेंट कर विस्तार से अवगत कराया। इसके बाद जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) यावर अव्वास से भेंट कर लिखित मांग पत्र सौंपा। इसके अलावा डीएम ने उन्हें निर्देशित किया कि समस्त विद्यालयों में सफाई व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित कराई जाए। इसी क्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार को भी शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया गया। समस्त अधिकारियों ने शिक्षकों की समस्याओं के तत्काल निस्तारण का आश्वासन संगठन को दिया है।

आला अधिकारियों से संगठन की अपील…

1- सभी शिक्षक साथी विद्यालय समय में अवांछित व्यक्तियों का विद्यालय में प्रवेश वर्जित करें।
2- किसी भी दशा में विद्यालय के अंदर वीडियो ग्राफी न होने दें।
3- अपरिहार्य स्थिति में तत्काल स्थानीय पुलिस से संपर्क करें।

डीपीआरओ याबर अब्बास से मुलाकात करते हुए शिक्षक संघ के पदाधिकारी : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *