ईद मिलादुन्नबी पर IIB ने अस्पतालों और मदरसों में बांटे गिफ्ट पैकेट

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड ऑफ इंडिया के नेशनल चेयरमैन मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी ने जिले के विभिन्न अस्पतालों एवं मदरसों में पहुंचकर गिफ्ट पैकेट वितरित किए। इस दौरान उन्होंने अस्पतालों में मरीजों, तीमारदारों एवं जरूरतमंदों के बीच गिफ्ट पैकेट बांटकर ईद मिलादुन्नबी की खुशियां साझा कीं।
मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी ने जिला पुरूष अस्पताल के साथ राहिला हॉस्पिटल, अलंकार हॉस्पिटल, आस्था हॉस्पिटल, ममता हॉस्पिटल और रहनुमा हॉस्पिटल में मरीजों को गिफ्ट पैकेट वितरित किए। इसके अलावा विभिन्न मदरसों में भी पहुंचकर बच्चों के बीच गिफ्ट पैकेट बांटे गए।
इस अवसर पर मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का संदेश इंसानियत, भाईचारे, प्रेम और जरूरतमंदों की मदद करने का है। खुशियों के इस मौके पर अस्पतालों और मदरसों में जाकर लोगों के साथ खुशियां बांटना समाज में आपसी प्रेम और सौहार्द को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि वह प्रत्येक वर्ष जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अस्पतालों और स्कूलों में जाकर गिफ्ट पैकेट वितरित करते हैं। इसका उद्देश्य जरूरतमंदों और बच्चों के साथ पर्व की खुशियां साझा करना तथा समाज में सेवा एवं मानवता की भावना को बढ़ावा देना है। गिफ्ट पैकेट पाकर अस्पतालों में मौजूद लोगों और मदरसों के बच्चों में खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने मौलाना डॉ. यासीन अली उस्मानी के इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर साहिबे आलम, जिला उपाध्यक्ष अमिरुल हसन खान, गौहर, शारिक, अशफाक आदि मौजूद रहे।

अस्पताल से गिफ्ट पैकेट बांटते हुए इस्लामिक इंटेलेक्चुअल बोर्ड के चेयरमैन मौलाना डॉ यासीन उस्मानी : जनमत एक्सप्रेस। 9997667313

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *