ककराला को मिलेगी निर्बाध बिजली; शेखूपुर विधायक ने दिया 12.21 लाख का बजट, ट्रांसफॉर्मर की होगी स्थापना

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। शेखूपुर विधायक हिमांशु यादव की कोशिशों से ककराला की बरसों पुरानी बिजली समस्या का समाधान हो गया है। विधायक निधि से 100 केवीए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के प्रस्ताव को स्वीकृति मिल गई है। इस खबर से ककराला के बाशिंदों में खुशी की लहर है।
ककराला में कई साल से ओवरलोडिंग और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। बिजली विभाग बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेता है। लगातार शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हो सका। इस पर विधायक हिमांशु यादव ने संज्ञान लिया। इस काम के लिए उनकी निधि से 12.21 लाख का बजट स्वीकृत किया गया।
नए ट्रांसफॉर्मर की स्थापना के बाद ककराला में ओवर लोडिंग लो-वोल्टेज बार-बार बिजली कटौती की समस्या से राहत मिलेगी। इससे हजारों परिवारों के साथ स्थानीय व्यापारियों को फायदा मिलेगा। विभागीय स्तर की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद शीघ्र ही ककराला में 100 केवीए के नया ट्रांसफॉर्मर की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा। ककराला वासियों ने विधायक हिमांशु यादव का आभार जताते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ संपूर्ण विकास के लिए विधायक की सक्रियता विकास को नई दिशा दे रही है। विधायक हिमांशु यादव ने कहा कि जनता को गुणवत्तापूर्ण निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

अधिशासी अभियंता को पत्र सौंपते हुए विधायक हिमांशु यादव : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *