बदायूं में पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चार लोग घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। बिल्सी क्षेत्र में दिधौनी-जरसैनी मार्ग पर मंगलवार को पिकअप से बाइक को टक्कर लग गई। इसके बाद पिकअप वाहन पलट गया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव महमूदपुर निवासी धर्मेंद्र उर्फ भूरा अपनी ननिहाल गांव जरसैनी आया हुआ था। मंगलवार को वह बाइक से बिल्सी में कुछ सामान खरीदने के लिए जा रहा था। गांव से निकलते ही सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बेकाबू वाहन भी पलट गया। सामने से आ रहे पिकअप वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद बेकाबू वाहन भी पलट गया।

पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया

जानकारी के अनुसार, पिकअप सवार लोग नानकमत्ता में दर्शन करने के बाद क्षेत्र के गांव ढडूमर जा रहे थे। हादसे में पिकअप सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। वहीं, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *