बदायूँ जनमत। शहर में दीपावली के मौके पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा रज़ा ने बिरुआवाड़ी मंदिर मार्ग पर स्ट्रीट पोल से लाईट जलाने का शुभारंभ किया। जिससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस मौके पर बदायूं शहर के पहले IPS बने केवल खुराना के नाम से मार्ग का भी नामकरण किया तथा पथिक चौक पर शहर के संभ्रांत नागरिकों ने वरिष्ठ समाज सेवा अशोक खुराना के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आबिद रज़ा व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन फात्मा रज़ा ने शहर के पहले IPS बने “केवल खुराना” के नाम से बने मार्ग के नामकरण शिलापट का उद्घाटन भी किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि दीपावली रोशनी का त्यौहार है, इस त्यौहार पर हिंदू भाई अपने घरों को रोशनी से सजाते है। बिरुआ वाड़ी मंदिर बदायूँ जिले का सबसे बड़ा मंदिर है। मंदिर मार्ग पर रोशनी की व्यवस्था चेयरमैन फात्मा रज़ा ने की, इसके लिए फात्मा रज़ा मुबारकबाद की हकदार है तथा पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा दीपावली के मौके पर बदायूँ शहर के पहले IPS रहे केवल खुराना जो अब हमारे बीच नहीं रहे उनके नाम से। चेयरमैन फात्मा रज़ा ने “पथिक चौक से नवादा” तक मार्ग का नाम रखकर “केवल खुराना” को सच्ची श्रद्धांजलि दी, इसके लिए भी चेयरमैन फात्मा रज़ा व सभी सभासद बधाई के पात्र हैं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर चेयरमैन फात्मा रज़ा ने कहा कि जिस विश्वास से हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई ने मुझे चेयरमैन बनाया है, मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि मैं उनके विश्वास पर खरी उतरूं। मैने तीन साल में बिना भेदभाव के नगर का विकास कराया है। भविष्य में भी हम शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
कार्यक्रम में अशोक खुराना साहब ने पूर्व मंत्री आबिद रज़ा व चेयरमैन फात्मा रज़ा का “केवल खुराना मार्ग” बनाने के लिए धन्यवाद कहा तथा आशीर्वाद दिया कि जिस तरह से आबिद रज़ा व फात्मा रज़ा की जोड़ी शहर में विकास के साथ-साथ जनता को सम्मान दे रही है कि यह दोनों सियासत के शिखर पर पहुंचे। कार्यक्रम में डॉ चक्रेश जैन, डॉ आर सी गुप्ता, डॉ अक्षत अशेष, गोपाल शर्मा, अखिल रस्तोगी, ज्योति मेहंदीरत्ता, मुकेश रस्तोगी, सभासद अनवर खां, गिरीश शुक्ला, मुकेश साहू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



