बदायूं में गुब्बारा फुलाते समय 10 साल की बच्ची की मौत, दिवाली पर नानी के घर आई थी मासूम

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। दिवाली की खुशियां एक परिवार के लिए मातम में बदल गईं। नानी के घर दिवाली मनाने आई 10 साल की नंदिनी की सांस नली में गुब्बारा फंसने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
उघैती के सराह बरौलिया गांव निवासी भुवनेश परिवार के साथ दिल्ली के दादरी रहक कर खेती किसान करते हैं। भुवनेश की शादी गढ़ौली गांव से रामदयाल मौर्य की बेटी देववती से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। तीन में दो बेटे बड़े हैं। जबकि बेटी नंदिनी 10 सबसे छोटी थी। वह भी दिल्ली में कक्षा में चार में पढ़ती थी।
परिजनों के अनुसार एक माह पहले नंदिनी अपनी नानी के घर आई थी। दिवाली के बाद वह अपने परिवार के साथ लौटने वाली थी, लेकिन एक गुब्बारे की वजह से उसकी जान चली गई। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह नंदिनी घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चे गुब्बारा फुला रहे थे।
नंदिनी भी गुब्बारा फुलाने लगी। इसी दौरान गुब्बारा हवा निकलने पर अचानक से उसके गले में चिपक गया। इससे सांस लेने की दिक्कत होने लगी। वह छटपटाने लगी। बच्चों के शोर मचाने पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे। परिजन बच्ची को बिल्सी के निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *