भाई दूज पर मायके जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत, सड़क पर अचानक गाय आने से हुआ हादसा

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ बाइक से मायके जा रही थीं। रास्ते में अचानक गाय सामने आ जाने पर बाइक चला रहे बेटे ने ब्रेक लगाया तो महिला बाइक से सड़क पर गिर गई थीं। भाई दूज से पहले महिला की मौत से मायके व ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। महिला के छह बच्चे हैं।
कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गफ्फार नगला निवासी हीराकली (45 उम्र) अपने पुत्र अजय के साथ मंगलवार को करीब 11 बजे भाई दूज मनाने मायके गभियाई नगला जा रही थीं। रास्ते में ककोड़ा के पास सड़क पर अचानक गाय आ गई। उसे बचाने के लिए बाइक चला रहे अजय ने ब्रेक लगाया तो हीराकली बाइक से सड़क पर गिर गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।
हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बहन के मायके पहुंचने का इंतजार कर रहे भाई व अन्य परिजनों को जब हीराकली की मौत की खबर मिली तो उनकी खुशियां मातम में बदल गईं। त्योहार के दिन हुए हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया।
मृतका के पुत्र अजय ने बताया कि अचानक सड़क पर गाय आने पर ब्रेक लगाया तो सड़क पर गिरने पर मां के सिर में गंभीर चोट में आई थी। मां को तत्काल अस्पताल ले गए थे। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।

मृतका का फाइल फोटो : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *