बदायूं में 9 सालों में 70 हजार 520 लाभार्थियों को मिला अपना घर, 1056.11 करोड़ रुपये किये व्यय

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। डीएम अवनीश राय ने बताया कि आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (1.0 व 2.0) तथा मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण में गत नौ वर्षाें मेें 70 हजार 520 पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराते हुए 1056.11 करोड़ रुपए दिए गए।
डीएम ने बताया कि अप्रैल 2017 से अब तक प्रदेश की सरकार के कार्यकाल में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में विधानसभा सदर में 5264 लाभार्थियों को 63.16 करोड़ रुपये, विधानसभा बिल्सी में 4122 लाभार्थियों को 49.46 करोड़ रुपये, विधानसभा बिसौली में 3837 लाभार्थियों को 46.04 करोड़ रुपये, विधानसभा सहसवान में 4098 लाभार्थियों को 49.17 करोड़ रुपये, विधानसभा दातागंज में 13524 लाभार्थियों को 162.28 करोड़ रुपये तथा विधानसभा शेखूपुर में 7375 लाभार्थियों को 88.50 करोड़ रुपए से लाभांवित करते हुए कुल 38220 लाभार्थियों को 458.61 करोड़ रुपये आवास के लिए दिए गए।
डीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (1.0 व 2.0) में विधानसभा सदर में 3922 लाभार्थियों को 80 करोड़ रुपये, विधानसभा बिल्सी में 4672 लाभार्थियों को 102.69 करोड़ रुपये, विधानसभा बिसौली में 3461 लाभार्थियों को 64.61 करोड़ रुपये, विधानसभा सहसवान में 4448 लाभार्थियों को 81.39 करोड़ रुपये, विधानसभा दातागंज में 7266 लाभार्थियों को 152.41 करोड़ रुपये तथा विधानसभा शेखूपुर में 2097 लाभार्थियों को 39.22 करोड़ रुपये से लाभांवित करते हुए कुल 25866 लाभार्थियों को 520.32 करोड़ रुपये आवास के लिए दिए गए।
डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण में विधानसभा सदर में 887 लाभार्थियों को 10.64 करोड़ रुपये, विधानसभा बिल्सी में 608 लााार्थियों को 7.29 करोड़ रुपये, विधानसभा बिसौली में 610 लाभार्थियों को 7.32 करोड़ रुपये, विधानसभा सहसवान में 1059 लाभार्थियों को 12.70 करोड़ रुपये, विधानसभा दातागंज में 2067 लाभार्थियों को 24.80 करोड़ रुपये तथा विधानसभा शेखूपुर में 1203 लाभार्थियों को 14.43 करोड़ रुपये से लाभांवित करते हुए कुल 6434 लाभार्थियों को 77.18 करोड़ रुपये आवास को दिए गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *