बदायूं में हादसे का शिकार हुई अनियंत्रित बाइक; चचेरे-तहेरे भाइयों की मौत, बेटा गंभीर घायल

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। हजरतपुर थाना क्षेत्र में चितरी गांव के पास बालक को बचाने को प्रयास में रविवार दोपहर अनियंत्रित हुई बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे में बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाई हीरालाल और वीरेंद्र की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा वीरेंद्र का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
शाहजहांपुर जनपद के गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के गांव खिरिया रतन निवासी हीरालाल अपने चचेरे भाई वीरेंद्र और उनके बेटे सुशील के साथ बाइक से उसावां क्षेत्र के गांव जमालपुर जा रहे थे। बाइक उनका भतीजा सुशील चला रहा था। हीरालाल व उनके भाई बाइक पर पीछे बैठे थे।

अंतिम संस्कार में जा रहे थे तीनों…

जानकारी के अनुसार, हीरालाल की बेटी की शादी जमालपुर गांव निवासी रामसेवक के बेटे के साथ हुई थी। रामसेवक की पत्नी (हीरालाल की समधन) का निधन हो गया था। वह तीनों उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आ रहे थे। जमालपुर गांव की ओर से आते समय हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव चितरी के पास पहुंचने पर उनकी बाइक के सामने अचानक एक बच्चा सामने आ गया।
उसे बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी, जिसे तीनों को गंभीर चोटें लगी। पुलिस ने तीनों को सीएचसी दातागंज भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने वीरेंद्र को भी मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे सुशील का उपचार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *