बदायूँ जनमत। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ नगर पालिका परिषद बिसौली के ईओ नवनीत कुमार ने पालिका के वाहनों को हरी झंडी दिखा रवाना कर किया। अभियान के प्रथम चरण में आगामी 10 फरवरी तक डोर टू डोर जाकर नागरिकों से गंदगी न फैलाने की प्रार्थना की जाएगी।
अधिशासी अधिकारी नवनीत कुमार ने पालिका परिसर में वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि एक फरवरी से 10 फरवरी तक चलने वाले प्रथम चरण में टीम द्वारा घर घर जाकर नगरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने में हिस्सेदारी का अनुरोध व जागरूक किया जाएगा। इसके बाद 16 फरवरी से तीन मार्च तक लोगों से सड़कों पर गंदगी न फैलाने और साफ सफाई रखने की सहमति ली जाएगी। इसके अलावा तीन मार्च से 31 मार्च तक गंदगी फैलाने वालों को सबक सिखाते हुए चालान काटे जाएंगे। ईओ ने बताया कि प्रथम चरण के अन्तर्गत नागरिकों को गीला व सूखे कचरे को अलग- अलग डस्टबिन में डालने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान प्रधान लिपिक मशकूर खां, प्रभारी सफाई निरीक्षक राजीव कुमार, जितेन्द्र कुमार, राजेश बाबू, अजय बाबू, सनी, अनमोल आदि पालिका कर्मचारी प्रमुखता से मौजूद रहे।


