बदायूं में बोले शिवपाल यादव; यूपी में जनता परेशान, अब ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर लूट

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने रविवार की शाम प्रेसवार्ता करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता को परेशान कर दिया है। आम आदमी की जरूरत की हर चीज पर टैक्स लगाया जा रहा है। टैक्स पर टैक्स लगने से गरीब से लेकर अमीर तक सभी पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है।
शहर की काली सड़क स्थित हाजी रईस के आवास पर शिवपाल यादव ने कहा कि वाहन खरीदने से लेकर सड़क पर चलाने तक लोगों को कई स्तर पर टैक्स देना पड़ रहा है। गाड़ी खरीदते समय जीएसटी, पंजीकरण कराते समय शुल्क और टैक्स, पेट्रोल भरवाते समय टैक्स देना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जिस चीज पर पहले ही टैक्स लिया जा चुका है, उस पर भी अलग-अलग रूप में कर और शुल्क का बोझ पड़ता है। इसका सीधा असर वाहनों की कीमत और आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया है। छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों से रिश्वत लिए जाने की बात कहीं। कहा कि युवा, महिलाएं और आम नागरिक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी की समस्या गंभीर है और दूसरी ओर महंगाई लगातार लोगों की मुश्किल बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की इन समस्याओं पर जवाब देना चाहिए। उनका आरोप था कि जनता को राहत देने के बजाय उस पर करों का बोझ बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था खत्म होनी चाहिए। जेन जी पर बोले की युवा हमारे साथ है। साथ ही कहा कि अब जनता को ऑन लाइन पेमेंट के नाम पर लूटने का काम किया जा रहा है।

जनता के मुद्दों को लेकर इंडिया गठबंधन करेगा संघर्ष…

शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश के युवा और जनता सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उनके अनुसार आने वाले समय में जनता के बीच आंदोलन जैसा माहौल बनेगा। उन्होंने कहा कि सपा और इंडिया गठबंधन जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करेंगे। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आते-आते यह आंदोलन और तेज होगा और जनता इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी होगी। धार्मिक आयोजनों में चंदे और चढ़ावे से जुड़े सवाल पर कहा कि चंदे और चढ़ावे का पैसा चुनाव में जनता को देखने के काम आएगा।

बदायूं में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सपा नेता शिवपाल यादव :, जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *