नेकपुर में 18.67 लाख के सड़क-नाली निर्माण का चेयरमैन फात्मा रज़ा ने किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। नगर पालिका की ओर से शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा ने वार्ड नंबर तीन के मोहल्ला नेकपुर में करीब 18 लाख 67 हजार रुपये की लागत से कराए गए दो सीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया। निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन के साथ जल निकासी की सुविधा मिलने की उम्मीद है।
नगर पालिका के अनुसार नेकपुर में सोना लेडीज से ढाक वाली ज्यारत तक सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। इस कार्य पर करीब 9 लाख चार हजार रुपये की लागत आई है। वहीं इसी वार्ड में नेत्रपाल सिंह यादव के मकान से डॉ. मंगू सिंह यादव के मकान होते हुए संजीव शर्मा की दुकान तक सीसी सड़क एवं नाली का निर्माण कराया गया है। इस कार्य पर करीब 9 लाख 67 हजार रुपये खर्च हुए हैं। दोनों कार्यों की कुल लागत करीब 18 लाख 67 हजार रुपये है।
उद्घाटन के दौरान पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों में लोगों की जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। किसी भी वार्ड के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है। सड़क, नाली, जल निकासी, सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना नगर पालिका की प्राथमिकता है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि खराब रास्ते और जलभराव के कारण लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के दिनों में आवागमन मुश्किल हो जाता था। सीसी सड़क और नाली बनने से अब बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और वाहन चालकों को सुविधा मिलने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य के लिए पालिकाध्यक्ष का आभार जताया।
पालिकाध्यक्ष ने नागरिकों से नालियों में कूड़ा-कचरा न डालने की अपील करते हुए कहा कि सफाई और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में नगर पालिका के साथ नागरिकों की भूमिका भी महत्वपूर्ण है।
इस मौके सभासद भूदेवी चंदेल, मुकेश साहू, रवि, नवैद, श्याम पाल, मनोज चंदेल, राजवीर यादव, नेत्रपाल यादव, वृजपाल यादव, संजीव यादव, आयुषमान यादव, हलकार यादव, अकरम, जेपी यादव, वीरेश पाल, रविन्द्र, पप्पू यादव, राम प्रकाश, लाइक सिंह, मुन्ना लाल, अनेक पाल, कृपाल सिंह, राजेन्द्र समेत कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सक्सेना, लिपिक नवैद इकबाल गनी आदि मौजूद थे।

फीता काट कर उद्घाटन करती हुईं पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *