बदायूॅं जनमत। होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन एवं रीच फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के अंबेडकर छात्रावास में शिक्षा एवं रोजगार के प्रति जागरूकता विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन भविष्य की नींव तैयार करने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया।
रीच फाउंडेशन के निदेशक इंजीनियर संजय सागर ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थियों को भविष्य के लिए आवश्यक कौशल भी विकसित करने चाहिए।
डॉ. सुषमा ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ उपयोगी कौशल विकसित करना जरूरी है। वर्तमान समय में कौशल विकास युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खोलता है। फाउंडेशन के सचिव राधेश्याम जी ने कहा कि शिक्षा के साथ अनुशासन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच विद्यार्थियों को लक्ष्य तक पहुंचाती है। इस अवसर पर अंबेडकर छात्रावास के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष ने भी अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को शिक्षा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

