बदायूं में गाय को पकड़ने गंगा में गया युवक लापता, SDRF और गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। इन दिनों बाढ़ का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में गंगा किनारे बसे गांवों में खतरा बरकरार है। उधर गंगा किनारे बसे गांव के लोग जान जोखिम में डालकर जीवन यापन कर रहे हैं। आज रविवार को अपने मवेशी को बचाने के चक्कर में एक युवक गंगा नदी में डूब गया। देर शाम तक ग्रामीण, एसडीआरएफ और गोताखोर युवक की तलाश करते रहे लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
मामला उसहैत थाना क्षेत्र का है। क्षेत्र के गांव दल निवासी रामू यादव (21) पुत्र पेशकार सिंह अपनी गाय के पीछे-पीछे चल रहा था। गाय अचानक गंगा नदी में घुस गई। रामू भी गाय के पीछे-पीछे गंगा नदी में घुस गया। उसने गाय को बाहर निकालने की कोशिश की, इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते गंगा में डूब गया।
गांव वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोर और एसडीआरएफ टीम को युवक की तलाश के लिए भेजा। देर शाम तक गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम मशक्कत करती रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। उधर, उसहैत थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि देर शाम तक गोताखोर और एसडीआरएफ की टीम युवक को तलाश करती रही। उसका कोई पता नहीं लग सका है। कल सुबह फिर तलाश शुरू की जाएगी।

काल्पनिक चित्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *