सैय्यद जाहिद अली रियासत
मुंबई जनमत। भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारतरत्न परमपूज्य डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर देश भर से चैत्यभूमि, दादर आने वाले लाखों आंबेडकरी अनुयायियों के लिए आवश्यक नागरिक सुविधाओं, स्वच्छता, जलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवा, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियोजन और अन्य प्रशासनिक पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए आज गुरुवार, दिनांक 5 नवंबर को सुबह 11 बजे बृहन्मुंबई महा नगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता संजय रमेश भालेराव ने जनहित की अत्यंत महत्वपूर्ण मांगें आयुक्त अश्विनी भिडे के सामने रखकर तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
1-सायन अस्पताल के गेट नंबर 7 के पास डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की अर्धप्रतिमा लगाने का प्रस्ताव 6 दिसंबर से पहले पूरा करें!
सायन स्थित लोकमान्य तिलक महानगरपालिका सर्वसाधारण अस्पताल के गेट नंबर 7 के पास डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर चौक में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की अर्धप्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव मुंबई महानगरपालिका द्वारा पुलिस विभाग और क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) को आवश्यक अभिप्राय और मंजूरी के लिए भेजा गया है।
हालांकि, इस प्रस्ताव पर अभी तक अपेक्षित प्रशासनिक कार्रवाई पूरी नहीं हुई है, जिससे डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के अनुयायियों में नाराजगी है, यह बात सामाजिक कार्यकर्ता संजय रमेश भालेराव ने बैठक में सामने रखी।
यह स्थान आंबेडकरी आंदोलन की दृष्टि से ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व वाला स्थान है, इसलिए डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस से पहले, यानी 6 दिसंबर 2026 से पहले, संबंधित पुलिस विभाग, आरटीओ और महानगरपालिका के संबंधित विभागों में समन्वय स्थापित कर आवश्यक मंजूरी और कार्रवाई पूरी की जाए।
साथ ही सभी आवश्यक प्रशासनिक और कानूनी अनुमतियां प्राप्त कर प्रतिमा स्थापना के प्रस्ताव को तत्काल अमल में लाया जाए, ऐसी आग्रहपूर्ण मांग संजय रमेश भालेराव ने आयुक्त के सामने की।2-सायन-धारावी, धोबी तलाव और माटुंगा लेबर कैंप के पुल वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना बंद न करें!
सामाजिक कार्यकर्ता संजय रमेश भालेराव ने दूसरी महत्वपूर्ण मांग में सायन, धारावी और माटुंगा परिसर के रेलवे पुल और पैदल पुलों के प्रस्तावित नवीनीकरण को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।
सायन रेलवे फ्लाईओवर के पुनर्निर्माण के काम के कारण पिछले लगभग तीन वर्षों से धारावी, सायन, माटुंगा और आसपास के परिसर के नागरिकों को भारी ट्रैफिक जाम, यात्रा में देरी, आर्थिक नुकसान और दैनिक जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
अभी हाल ही में सायन रेलवे फ्लाईओवर तैयार होने के बाद यातायात व्यवस्था कुछ हद तक सुचारू होने की उम्मीद बनी है।
ऐसी स्थिति में रेलवे प्रशासन द्वारा सायन अस्पताल से धारावी को जोड़ने वाले पुल, धोबी तलाव स्थित पुल तथा माटुंगा लेबर कैंप, भाऊदाजी रोड स्थित पैदल पुल को नवीनीकरण के लिए बंद करने की योजना बनाई जा रही है, इस पर उन्होंने चिंता व्यक्त की।
बैठक में नगर सेवक अनिल लक्ष्मण कदम, महेंद्र साळवे साहब उपाध्यक्ष डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर महापरिनिर्वाण दिन समन्वय समिति, रिपब्लिकन पक्ष के मुंबई अध्यक्ष सिद्धार्थ कासारे, सामाजिक कार्यकर्ता संजय रमेश भालेराव, विश्वशांति संस्था के प्रतीक राव कांबले, महापरिनिर्वाण दिन समन्वय समिति के महासचिव नागसेन कांबले, प्रसंगीत कांबले, मजदूर नेता रमेश जाधव, रवि गरुड़, सुशांत रुके सहित विभिन्न सामाजिक और आंबेडकरी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


