अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्करी गैंग के 03 सदस्य गिरफ्तार, दो बाइकों समेत 38 लाख कीमत की अफीम बरामद

अपराध

बदायूॅं जनमत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 ओ0पी0 सिहं के कुशल निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अजय प्रताप के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली सुनील कुमार के नेतृत्व में वजीरगंज पुलिस द्वारा अन्तर्जनपदीय मादक पदार्थ तस्करी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को मय 01 किग्रा 445 ग्राम नाजायज अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है।
थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति व वाहन चैकिंग के दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर सैदपुर पैट्रोल पम्प से रेहडिया तिराहे के पास से 03 व्यक्ति 1.बृहमपाल पुत्र कोमिल 2.राजवीर पुत्र राजाराम निवासीगण ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर थाना बिसौली 3.इन्द्रजीत पुत्र दुर्विजय सिहं निवासी ग्राम सिंगथरा थाना वजीरंगज जिला को अवैध अफीम के साथ पकडा गया। जिनके कब्जे से 1445 ग्राम अफीम नाजायज व घटना में शामिल 02 अदद मो0सा0 बजाज CT100 न0 UP 24AJ 6098 व मो0सा0 TVS विक्टर बिना नम्बर बरामद हुयी। पकडे गये अभियुक्तगणो के पास से बरामद अफीम की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार मे करीब 38 लाख रूपये है। जिसके सम्बन्ध मे थाना वजीरगंज पर मु0अ0स0 413/2023 धारा 8/18/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण उपरोक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष भेजा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *