बदायूॅं जनमत। विद्युत उपकेंद्र उसहैत के एक गांव में करीब दस दिन से बिजली नहीं पहुंची है। तपती गर्मी और लू से परेशान दर्जनों ग्रामीण ने विद्युत उपकेंद्र पहुंच कर बिजली घर का घेराव किया। साथ ही अधिशासी अभियंता के नाम पत्र भी सौंपा गया।
उसहैत विद्युत उपकेंद्र के फीडर दलेलनगर ग्रामीण के अंतर्गत गांव निताई नगला में करीब दस दिन से बिजली नहीं पहुंची है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर ओवरलोड रहता है। जिस वजह से पिछले सात दिन में वह तीन बार फुंक चुका है। ग्रामीणों ने कहा कि बढ़ते तापमान से परेशान बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लोग बिजली न आने से और अधिक परेशान रहते हैं। गर्मी से परेशान अधिकांश ग्रामीण घर के बाहर समय बिताते हैं। उनका कहना है गांव में 70 से अधिक कनेक्शन हैं। सभी बिल भी समय से जमा हो रहा है। उन्होंने जल्द ही 63 केवीए का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है। गांव वालों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाना भी जरूरी है अन्यथा वह ओवर लोड के कारण फिर से फुंका सकता है।
जमुना प्रसाद, सत्यपाल, कल्यान, मोहनलाल, प्रेमपाल, पूरनलाल, हरपाल, रामवीर, आशाराम, देव सिंह, राजपाल, रामाशंकर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।


