सैदपुर के मदरसा जामिया खदीजतुल कुबरा में आग़ाज़ ए बुखारी की महफिल

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। कस्बा सैदपुर में स्थित इस्लामी बहनों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा मरकजी इदारा इसलाहुल बनात जामिया खदीजतुल कुबरा में हर साल की तरह इस साल भी आग़ाज़ ए बुखारी की महफिल का आयोजन किया गया।
महफिल खतीबे अहले सुन्नत हज़रत मौलाना मुम्ताज हैदर साहब की सरपरस्ती में हुई। बुखारी शरीफ का आग़ाज़ कराने के लिए हज़रत अल्लामा मुफ्ती शारिक रज़ा साहब (फारिग जामिया अज़हर मिस्र) तशरीफ लाए। हज़रत ने बुखारी शरीफ का आग़ाज़ कराया। आखिर में दुआ पर महफिल का समापन हुआ। इस दौरान मदरसे के सभी जिम्मेदारान मौजूद रहे।
बता दें कि कस्बा सैदपुर में मौलाना मुम्ताज हैदर साहब की ओर से इस्लामी बहनों के लिए सालों के इस मदरसे का संचालन किया जा रहा है। मदरसे में उत्तर प्रदेश समेत गैर राज्यों से भी इस्लामी बहनें तालीम हासिल करने के लिए आती हैं। जिन्हें हिफ्ज़ के अलावा ऊंचे दर्जे की तालीम दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *