दरगाह शाहदाना वाली पर सालाना उर्स; काज़ी-ए-हिंदुस्तान की ओर से चादर व गुलपोशी, खुसूसी दुआ हुई

धार्मिक

बरेली जनमत। दरगाह हजरत सरकार शाहदाना वली के सालाना उर्स के मौके पर दरगाह आला हजरत के संगठन जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दरगाह ताजुशरिया के सज्जादानाशीन काज़ी-ए-हिंदुस्तान मुफ्ती मोहम्मद असजद रज़ा खां कादरी (असजद मिया) की ओर से चादर व गुलपोशी की गई। जमात रज़ा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया काज़ी-ए-हिंदुस्तान की ओर से सैयद अजीमुद्दीन अजहरी के नेतर्व में जमात रजा का प्रतिनिधि मंडल में उलमा व अकीदतमंद ने नारा-ए-तकबीर और नारा-ए-रिसालत की सदाओं के साथ फूलों की टोकरियां लेकर दरगाह शरीफ पहुंचे। चादर पेशी के बाद हाफिज रेहान रज़ा ने फातिहा और मौलाना शम्स रज़ा ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और कौम की तरक्की के लिए खुसूसी दुआ की गई। दरगाह शाहदाना वाली के मुतावल्ली अब्दुल वाजिद खां और उनकी टीम ने जमात रजा-ए-मुस्तफा के प्रतिनिधि मंडल की दस्तारबंदी की।
इस मौके पर मोईन खान, अब्दुल्लाह रज़ा खान, समरान खान, बानखाना ब्रांच के सदर शईबुद्दीन रज़वी, हाफिज तौसीफ़, मुफ़्ती शहज़ाद साहब, बिलाल रज़ा घोसी, अदनान हसन, मुकीम रज़ा घोसी, सय्यद इकरार अली, वसीम रज़ा, असलम खान, समीर रज़ा, फैज़ान रज़ा, ज़ुबैर नबी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

उर्स की मुबारकबाद दी…

जमात रजा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां और जामत रजा के राष्ट्रीय महासचिव फरमान मियां ने सरकार शाहदाना वाली के उर्स की मुबारकबाद पेश की और कहा अल्लाह के वालियों की बारगाह में हाजिरी देना और उनका पैगाम को आम करना ही असली मकसद होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *