दावत-इ-इस्लामी इंडिया की जानिब से पैगंबरे इस्लाम के 1500 साला जन्मदिन पर हुआ फल वितरण

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। 1500 साला जश्न-ए-विलादत-ए-मुस्तफ़ा के शुभ अवसर पर दावत-ए-इस्लामी इंडिया के विभाग GNRF के तहत जिला महिला चिकित्सालय समेत शहर के रहनुमा हॉस्पिटल, ममता अस्पताल, राहिला हॉस्पिटल वह अन्य अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किए गए। फल वितरण का उद्देश्य मरीजों गरीबों की मदद करना और उनके स्वास्थ्य की देख रख करना था। GNRF मुल्क के तरक्की और खुशहाली के लिए इस तरह के सामाजिक कार्य करता रहता है। इसी क्रम में देश के अधिकतर शहरों में आशिक़ान-ए-रसूल ने मोहब्बत और अकीदत के साथ ख़िदमत-ए-ख़ल्क़ (मानव सेवा) का सिलसिला जारी रखा।
इस मौके पर मौलाना ताजुद्दीन, सलमान खान, हाफिज फैजान, मौलाना गजाली, कारी इकबाल , हाफिज जान मोहम्मद सकलैनी, मुदस्सिर खान, तसखीर आलम, हाफिज आशिक रसूल, उस्मान साहिव, रिजवान, शोएब आदि जिम्मेदार मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व स्टार प्रचारक पूर्व मंत्री आबिद रज़ा की ओर से ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *