बदायूं में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा; गंगा नदी में तीन किशोर डूबे, दो को बचाया, एक लापता

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। कछला गंगा घाट पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। एटा जिले से आए तीन किशोर गंगा में डूब गए। गोताखोरों ने दो किशोरों को बचा लिया, जबकि एक अभी लापता है।शनिवार शाम की घटना है। एटा के सिमसिमपुर निवासी गंगा सिंह अपने परिजनों के साथ कछला घाट आए थे।
प्रतिमा विसर्जन के दौरान उनका पुत्र अर्जुन (21), सनी (16) और विनोद का पुत्र साहिल (19) गंगा में नहाने लगे। तीनों अचानक गहरे पानी में चले गए। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने अर्जुन और साहिल को बचा लिया। सनी गंगा की तेज धार में बह गया। सनी के डूबने की सूचना पर कछला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कपिल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोर देर रात तक किशोर की तलाश करते रहे। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बारिश के कारण जलस्तर अधिक होने से गहरे पानी में स्नान न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *