उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के छटी बार जिलाध्यक्ष बने भोजराज, कमल जिला मंत्री बने

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का चुनाव आज द्रौपदी देवी इंटर कॉलेज में प्रदेश संगठन मंत्री/चुनाव अधिकारी नीरज कुमार की देखरेख में सम्पन्न हुआ‌। जिसमें भोजराज सिंह लगातार छटी बार उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष चुने गए। भोजराज सिंह ने यह चुनाव अड़सठ वोटो से जीता, भोजराज सिंह को एक सौ आठ वोट मिले जबकि उनके निकटम प्रतिद्वंद्वी को चालीस वोट मिले।
इसी प्रकार शोभित कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कमल कुमार सिंह जिलामंत्री, रूपेंद्र सिंह शाक्य जिला उपमंत्री, ममता यादव कोषाध्यक्ष, मोहम्मद अकरम खान आय व्यय लेखा परीक्षक निर्वाचित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *