बदायूं में पति ने किया एक हजार रुपये में पत्नी का सौदा; दो दोस्तों ने किया दुष्कर्म, दोनों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बदायूॅं जनमत‌। एक विवाहिता ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि पति ने एक हजार रुपये में उसे दो युवकों के हवाले कर दिया। दोनों युवकों ने विवाहिता को बाग में लेकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति और दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को दी गई शिकायती पत्र में महिला ने बताया है कि छह फरवरी को वह अपने पति के साथ गैस के दस्तावेज बनवाने जा रही थी। रास्ते में उनको पप्पू और बालकिशन मिले। आरोपियों ने पीड़िता के पति को एक हजार रुपये का लालच देकर उसे अपने साथ भेजने के लिए राजी कर लिया। पति ने भी उसका (पत्नी) का सौदा कर दिया।
आरोप है कि दोनों युवक उसे बाइक से सुरैनी पापड़ी से बलकरनपुर जाने वाले रास्ते पर स्थित एक बाग में ले गए। वहां दोनों ने दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंची तो आपबीती अपने परिजनों को बताई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना पुलिस ने रविवार को केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *