जश्ने ईद मिलादुन्नबी को लेकर चिरागा जुलूस निकाला, सजावटों से गुलजार हुए गलियां बाजार

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। बारह रबीउल अव्वल “ईद ए मिलादुन्नबी” का चांद नजर आने के बाद बिसौली नगर समेत जिलेभर में रौनक दिखने लगी है। बाजारों में सजावट और मिलादुन्नबी से जुड़ी सामग्री की खूब खरीददारी हो रही है। बिसौली में बड़ी मस्जिद के आयोजकों ने मदरसा फैजान ए रजा ए मुस्तफा के प्रिंसिपल मौलाना इफ्तेखार अहमद अशरफी, बड़ी मस्जिद के इमाम मौलाना बिलाल अख्तर, कादरी मस्जिद के इमाम अखलाक रज़ा उवैसी, मस्जिद बिलाल के इमाम हाफिज शादाब रज़ा उवैसी की सरपरस्ती में चिरागा का जुलूस परंपरागत तरीके से निकला। जो अपने रास्तों से होता हुआ बड़ी मस्जिद पर खत्म हुआ। उलेमाओं ने कहा कि नबी ए पाक की जिंदगी आपसी मोहब्बत, न्याय और रहम की मिशाल है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वह सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक मुन्ने खान, मशहूद खां हमदम, सय्यद मुस्तफा अली, मुस्तफा कमेटी के सदर इरशाद खान, मो. शफी, इसहाक सैफी, मो. अनीस फारूक़ी, मशहूर उस्मानी, सरताज सलमानी, मशरूर सलमानी, विट्टन खां, मो. कैफ, सुल्तान, सालिम, सय्यद शायर अली आदि मौजूद रहे।

बिसौली में निकलता चिरागा जुलूस : आईएम खांन की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *