पीरो मुर्शीद हज़रत शाह सकलैन मियां के यौमे विलादत पर फ़ैज़ाने शाह सकलैन फ़ाउंडेशन ने किया रक्तदान

धार्मिक

बरेली जनमत‌। 19 रबी उस्सानी दिन इतवार पीरो मुर्शिद हज़रत शाह मोहम्मद सकलैन मियां हुज़ूर अलैहिर्रहमा के यौमे विलादत (जन्मदिन) के मुबारक मौक़े पर दरगाह शाह शराफ़त मियां के पास लाल कोठी में फ़ैज़ाने शाह सकलैन फ़ाउंडेशन की तरफ़ से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ये रक्तदान शिविर आईएमए ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित हुआ। जिसका उद्देश्य थेलीसिमिया बीमारी से जो बच्चे जूझ रहे हैं उन बच्चों व जरूरतमंद मरीज़ों की ज़िंदगी बचाने के लिए था।
फ़ाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 100 से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया और अपना रक्त बीमारी से ग्रस्त ज़रूरतमंद लोगों के लिए दान किया। फ़ैज़ाने शाह सकलैन फाउंडेशन की जानिब से निरंतर समाज सेवा के काम किए जा रहे हैं, इससे पहले फ़ाउंडेशन ने ग़रीब बेवाओं को सिलाई मशीन वितरण की थीं एवमं सर्दियों के मौसम में लिहाफ़, कंबल वितरण किए जाते हैं, मेडिकल कैम्प का भी आयोजन किया जाता है।
इस दौरान यावर सकलैनी, अमान सकलैनी, मोहिउद्दीन जीलानी, शारिक सकलैनी, नज़ीफ़ सकलैनी, शरफ़ सकलैनी, अरबाज़ सकलैनी, शाजिम सकलैनी, मुजाहिद सकलैनी, सैयद अरबाज सकलैनी, ताज़ीम सकलैनी, असदक़ सकलैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *