हज यात्रियों के लिए प्रशिक्षण और टीकाकरण कार्यक्रम हुआ निर्धारित

धार्मिक

बदायूॅं जनमत‌। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मो ख़ालिद ने जानकारी दी है कि हज कमेटी ऑफ इण्डिया मुम्बई से हज प्रशिक्षण और टीकाकरण कार्यक्रम शीघ्र सम्पन्न कराये जाने के निर्देश प्राप्त हुए है।
उन्होंने जनपद के समस्त हज यात्रियों को सूचित किया है कि हज-2025 के लिए हज यात्रियों को प्रशिक्षण 18 अप्रैल को प्रातः 08 बजे से दोपहर 03 बजे तक अल-फ़ारिया अस्पताल (बेसमेंट) लालपुल-कचहरी रोड नाहर खां सराय में दिया जायेगा। समस्त हज यात्रियों को प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करना अनिवार्य है। ज़िला महिला चिकित्सालय बदायूं स्थित अचल केन्द्र में हज यात्रियो को मैनिनगोकॉकल मैनिनजाइटिस वैक्सीन तथा सीजनल इन्फलुएन्जा वैक्सीन का टीकाकरण 21 तथा 22 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से सायं 04 बजे तक किया जाएगा। सभी हज यात्री समय से पहुंच कर वैक्सीन, टीकाकरण अवश्य करायें। हज-2025 की यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को वैक्सीन, टीकाकरण के लिए अपने साथ आधार कार्ड, 1 पासपोर्ट साइज़ फ़ोटो, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट, कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्ड लाना अनिवार्य है।       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *