बदायूॅं जनमत। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर चांद नजर आते ही जलसों का सिलसिला शुरू हो गया है। कस्बा में बीती रात तीसरा जलसा मोहल्ला पूरब जामा मस्जिद में आयोजन हुआ, जिसका आगाज़ हाफ़िज़ शहवाज रज़ा साहब ने तिलावते कुरान पाक से किया।
उसके बाद नात ख्वानी का दौर चला, जिसमें आमिर रज़ा काशीपुरी ने अपना कलाम पेश किया। इसके अलावा बस्ती के नातख्वां व छोटे बच्चों ने भी नात ए रसूल पढ़ी। जलसे में मेहमान ए खुसूसी हज़रत मौलाना अमान उल हक कादरी देहलवी ने खिताब फ़रमाया। उन्होंने कहा नबी से सच्ची मोहब्बत ही असल ईमान होता है। उनके अलावा बस्ती के मौलाना शाने आलम ने भी अपना खिताब फरमाया। जलसे की निजामत हाफ़िज़ नाजिम रज़ा उस्मानी बरेलवी ने की।
जलसे की सदारत मौलाना शाने आलम साहब ने की, इस दौरान हाजी आरिफ खां, हाजी वसी खां, वाजिद खान, हाजी असगर अली, फिरोज अली, अलीम खान, रब्बन शेख, मो. रज़ा खां, इकरार खां आदि मौजूद रहे। आखिर में मुल्क और कौम के लिए दुआ की गई।


