पत्रकार की बेटी लाइबा फात्मा ने रखा पहला रोजा, दुआओं से नवाजा

धार्मिक

बदायूॅं जनमत। कस्बा उसहैत निवासी जनमत एक्सप्रेस के चीफ एडिटर व स्वतंत्र पत्रकार एस शाहिद अली की बेटी लाइबा फातिमा ने सात वर्ष की आयु में पहला रोजा रखा। इस मौके पर परिजनों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर अपनी दुआओं से नवाजा।
हाफिज सैय्यद जुबैर अली ने कहा कि रमजान बरकत वाला महीना है। इस माह में अल्लाह अपनी रहमत के तमाम दरवाजे खोल देता है। मुसलमान रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं और उसका कुर्ब हासिल करते हैं। रोजा बुरे कामों से बचने का एक जरिया है।
उन्होंने कहा मुसलमान पर सात वर्ष की आयु से रोजा और नमाज फर्ज हो जाता है। लाइबा फात्मा ने अपना पहला रोजा रखकर अल्लाह को राजी करने की कोशिश की है‌। इस दौरान बच्चों ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया।
इस मौके पर आसिम अहमद, सैयद अहमद रजा अली, सैयद हुसैन अली, सैयद हैदर अली, नदीम खान, हन्नान, फरमान आदि मौजूद रहे।

रोजा इफ्तार से पहले दस्तरख़्वान पर बैठी हुई लाइबा फात्मा और आयशा फात्मा : जनमत एक्सप्रेस।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *