बदायूं में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के लिए शफी अहमद ने किया आवेदन

राजनीति

बदायूँ जनमत। आगामी संगठनात्मक चुनावों और संगठन मजबूती को लेकर कांग्रेस पार्टी में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शफी अहमद ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए अपना आवेदन राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक राजपाल खरोला को सौंपा है। पार्टी संगठन में उनके लंबे सांगठनिक अनुभव और विभिन्न पदों पर निभाई गई सक्रिय भूमिका को देखते हुए उनके आवेदन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
शफी अहमद व उनका परिवार लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और छात्र राजनीति से लेकर संगठन के शीर्ष पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पार्टी में उनके समृद्ध सांगठनिक अनुभव इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता ही कि पार्टी ने उन्हें पूर्व लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व अल्पसंख्यक विभाग जिला चेयरमैन, पूर्व NSUI प्रदेश कॉर्डिनेटर, पूर्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस कॉर्डिनेटर, वर्तमान में प्रदेश उपाध्यक्ष (सेवादल कांग्रेस यंग बिग्रेड) पदों पर नियुक्त गया गया है।
पर्यवेक्षक राजपाल खरोला को अपना आवेदन पत्र सौंपने के बाद शफी अहमद ने कहा कि हमारे सर्वमान्य नेता राहुल गांधी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाया है और संगठन में उन्हें प्राथमिकता दी है। राहुल गांधी की इसी दूरदर्शी सोच और नेतृत्व से प्रेरणा लेकर वे लगातार पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *